चमोली: राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा चमोली जनपद का यह युवक मंगल दल–

by | Jan 12, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

दूसरे स्थान पर जनपद की ही महिला मंगल दल रही, मिला एक लाख और 50 हजार रुपये का पुरस्कार–

नंदानगर, 12 जनवरी 2025: रविवार को हल्द्वानी के गोलापार इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड वितरित किए। जिसमें प्रथम स्थान पर चमोली जनपद का युवक मंगल दल कनोल और महिला मंगल दल पगना ​द्वितीय स्थान पर रहा।

कनोल को एक लाख रुपये तो पगना गांव की महिला मंगल दल को पचास हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। बता दें कि कनोल गांव के युवक मंगल दल के युवा सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। साथ ही सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2021 में गांव के युवाओं ने श्रमदान कर गांव में खेल मैदान का निर्माण किया था।

ममं दल पगना की महिलाएं भी गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा आगे रहती हैं। युमंदकनोल की ओर ये निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी और महेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत व करण सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। पगना ममं दल की ओर से अध्यक्ष सुनीता देवी, सदस्य सरिता देवी और यशोदा देवी ने पुरस्कार प्राप्त किया। जनपद को राज्य स्तरीय अवॉर्ड मिलने पर क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!