हादसा:सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 22 घायल हुए–

by | Jan 12, 2025 | दुर्घटना, पौड़ी | 0 comments

पौड़ी-सत्याखाल मोटर पर बस हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, 22 घायलों के बेस अस्पताल में किया रेफर–

पौड़ी (गढवाल), 12 जनवरी 2025: सत्यखाल मोटर मार्ग पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 22 घायलों को श्रीनगर ​स्थित बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को शाम लगभग तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। ​

जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25)पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि इस सड़क हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है। इस दुर्घटना से प्रभावित क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!