रुद्रप्रयाग: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में 2136 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा–

by | Jan 13, 2025 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, कक्षा छह में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही परीक्षा–

रुद्रप्रयाग, 13 जनवरी 2025: 18 जनवरी 2025, शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 का आयोजन जिले के 08 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू, जाखधार द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 2136 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पीएम श्री स्कूल, जाखधार के प्रधानाचार्य तिलक सिंह ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र https://navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी दिनांक 17 जनवरी 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें:अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में 264 छात्र प्रतिभाग करेंगे।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में 289। राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में 216। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में 312, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में 289,राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में 312, ओंकारानंदहिं.मा. इंटर कॉलेज विद्यालय, जखोली में 312 तथा राजकीय इंटर कॉलेज तिलकनगर में 145 छात्र परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 8545863276 या 9506267325 पर प्रातः 10:00 से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते है ।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!