चमोली: गलत जानकारी देने पर नपे दो सहायक अ​भियंता, जिला​धिकारी ने दिए निलंबन के निर्देश–

by | Jan 13, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

गजब के जिला​धिकारी संदीप तिवारी, बैठक से ही पटवारी को सड़क सुरक्षा के कार्य देखने को भेजा, सुरक्षात्मक कार्य नहीं मिले तो सहायक अ​भियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण, निलंबन के दिए निर्देश–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से पहले नेशनल हाईवे पर सभी चिन्हित अतिक्रमण को हटाया जाए। हाईवे से मलबे का निर्धारित डम्पिंग जोन में निस्तारण करें। उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि खराब सड़क होने के कारण कोई भी दुर्घटना हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की रहेगी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ कडी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थनों पर किए गए कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान लोनिवि कर्णप्रयाग और लोनिवि थराली के सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बैठक से ही पटवारी को मौके पर भेजा और भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में नंदप्रयाग-घाट और देवाल-रूपकुंड मोटर मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं होना पाया गया। दोनों सहायक अभियंताओं ने इसकी गलत जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी की मजिस्ट्रेटी जांच और संयुक्त निरीक्षण में दुर्घटना वाले स्थानों पर जो भी कमियां है, उनको तत्काल दूर किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुरक्षित यातायात के लिए संकरे मार्ग, भूस्खलन क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील स्थानों, आबादी और विद्यालय वाले क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और साइनेज लगाए जाए। सेफ्टी के अन्तर्गत चिन्हित ब्लैक स्पॉटों के अवशेष कार्यो को तत्काल पूरा किया जाए। रोड़ सेफ्टी ऑडिट में जो कमियां सामने आई है उनको दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग करते हुए चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सितंबर से दिसंबर माह में 20 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें 14 लोगों की मृत्यु, 09 गंभीर घायल और 22 लोगों को हल्की चोट पहुंची है। पुलिस विभाग द्वारा सितंबर में 1388, अक्टूबर में 2141, नवंबर में 1309 और दिसंबर में 1214 वाहनों के चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा सितंबर में 550, अक्टूबर में 497, नवंबर मे 336 तथा दिसंबर माह में 273 वाहनों के चालान किए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र सहित सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!