चमोली: गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान में होगी परेड, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम–

by | Jan 14, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू, एडीएम ने ली तैयारियों की बैठक, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 14 जनवरी 2025: मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस की परेड, झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व की भांति पुलिस मैदान में आयोजित होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एलईडी लाइटों से प्रकाशमान किया जाएगा। सफाई अभियान चलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े सात बजे स्कूली बच्चों की गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े नौ बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। 10 बजे शहीद स्मारकों में माल्यार्पण होगा।

पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस मैदान में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद पुलिस परेड और विभागों की झांकियां होंगी। अंत में स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनकी वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग पूर्व संध्या पर क्रास कंट्री दौड़ आयोजित करेगा।

बैठक में सीओ पुलिस अमित कुमार, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह, डीडीओ केके पंत, सीएमओ सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, सीईओ धर्म सिंह, डीएसटीओ विनय जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!