आस्था: मकर सक्रांति के पर्व पर खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी–

by | Jan 14, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

ब्रह्ममुहुर्त में तड़के चार बजे खुले मंदिर के कपाट, आदिबदरी भगवान का हुआ महा​भिषेक समारोह–

कर्णप्रयाग, 14 जनवरी 2025: मकर सक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वि​धि-विधान से आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के कपाट तड़के चार बजे खुले। परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट वर्षभर में पौष माह के लिए बंद रहते हैं। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदिबद्री में सात दिवसीय श्री आदिबदरी महाभिषेक समारोह, शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला और आचार्य नागेन्द्र तिवारी द्वारा श्रीमदभागवत कथा वाचन भी प्रारंभ हो गया है।

मकर संक्रांति के मौके पर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण का श्रृंगार, भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

आदिबद्री मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी, जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट, सुरेश बिष्ट, समीर मिश्रा, मुकेश नेगी, गैणा सिंह रावत, महेन्द्र कुंवर, नरेश बरमोला, संदीप पटवाल, बृजेश कुंवर, नवीन बहुगुणा, बलवंत भंडारी, नारायण सिंह नेगी, विजय चमोला, विनोद नेगी, विजयेश नवानी, वीरेंद्र प्रभु, विजय चमोला आदि सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!