रुद्रप्रयाग: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान अ​धिकारियों और कार्मियों को दिया गया द्वितीय प्र​शिक्षण–

by | Jan 17, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

रुद्रप्रयाग, 17 जनवरी 2025: नगर निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक और पारद​र्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशानुसार पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में अधिकारियों और कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पांच आरओ, 15 एआरओ, छह जोनल ऑफिसर, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 50 पीठासीन अधिकारी, 50-50 मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय (रिजर्व सहित) कुल 187 अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला कार्मिक भी शामिल हैं।

प्र​शिक्षण में शामिल होते मतदान कर्मी-

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों से कहा कि उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने के लिए जो भी दायित्व एवं जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे सभी निष्पक्ष और पारदर्शिता से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए उन्हें जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त कर लें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराते समय किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।

प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पोलिंग बूथों के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सभी पीठासीन अधिकारी निर्वाचन सामग्री की भली-भांति मिलान कर लें तथा जिस पोलिंग बूथ पर वह जा रहे हैं उस पोलिंग की मतदाता सूची का भी मिलान कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया प्रत्याशियों द्वारा नियुक्त किए गए अभिकर्ता/एजेंट के समक्ष संपन्न कराया जाए तथा मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार एवं पोस्टर-बैनर न लगा हो।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर का कलर हरा है तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु बैलेट पेपर का कलर गुलाबी कलर का है तथा सभासदों के लिए बैलेट पेपर का कलर सफेद रंग का है। उन्होंने पीठासीन की डायरी प्रारूप-21 में भरी जाने वाली सूचना, मतपत्र लेखा प्रारूप-19 को ठीक तरह से सूचना अंकित करने को कहा।

मास्टर ट्रेनर मनोज सिंह बिष्ट ने स्लाइड शो के माध्यम से निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने से लेकर मॉक पोल और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने तथा निर्वाचन सामग्री जमा कराने तक विस्तार से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। साथ ही बैलेट बॉक्स का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, रिटर्निंग अधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार, रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी, रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!