चमोली: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के ​14 साल बाद मिलेगा अपना भवन और स्टाफ को आवास–

by | Jan 17, 2025 | चमोली, प्रशासन, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने किया केंद्रीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण, पढ़ें, कार्यदायी संस्था को क्या दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 17 जनवरी 2025: चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन में निर्मित कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, कैंटीन, शौचालय, बच्चों की सुरक्षा के रैलिंग, खेल मैदान, ड्रेनेज सिस्टम एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालय भवन में बिजली, पानी और फायर सेफ्टी की तकनीकी निरीक्षण के लिए समिति गठित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करें और समिति की रिपोर्ट के अनुसार इसमें जो भी कमियां परिलक्षित होती है, उसको दूर करते हुए यथाशीघ्र विद्यालय भवन को हस्तांतरित किया जाए। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द नए भवन में विद्यालय का संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय पंजीकृत बच्चों की संख्या और स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य पुष्पलता ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में 372 बच्चे पंजीकृत है।

कार्यदायी संस्था सीएडंडीएस यूपी जल निगम के इंजीनियर्स मनोज कुमार और साइट इंजीनियर संतोष सिंह ने बताया कि तीन एकड़ क्षेत्रफल में 30.29 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन, 08 स्टाफ क्वाटर, 01 प्रधानाचार्य आवास, खेल मैदान, चार दीवारी एवं अन्य सभी स्वीकृत निर्माण कार्य पूर्ण कर दिए गए है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता, साइट इंजीनियर संतोष सिंह, प्रधानाचार्य पुष्पलता, अध्यापिका विनीता राजपूत, अभिभावक संघ अध्यक्ष रजनी पंवार आदि मौजूद थे।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!