चमोली: नशा तस्करों पर चमोली पुलिस का एक बार फिर प्रहार, अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार–

by | Jan 18, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस द्वारा पकड़ी गई 502 ग्राम चरस की बाजार में कीमत एक लाख रुपये, चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आए नशा तस्कर–

गोपेश्वर, 18 जनवरी 2025: निकाय चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए चमोली पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में लगातार चेकिंग अ​भियान चलाया जा रहा है।

एसपी चमोली के सुपरविजन में कोतवाली कर्णप्रयाग की टीम द्वारा नशा तस्करों पर कार्रवाई की गयी है,कोतवाली कर्णप्रयागक्षेत्रान्तर्गत टीम द्वारा शुक्रवार रात को टाटा मोटर्स से आगे लंगासू की ओर चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त सुनील सैलानी, निवासी शिव शक्ति नगर मन्दिर मार्ग गोपेश्वर चमोली और दीपक बिष्ट निवासी सरस्वती विहार जल निगम कालोनी गोपेश्वर चमोली को 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0- 07/2025 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

बरामद माल की कीमत लगभग रु0 1,00,400/- आंकी जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्रवाई की जायेगी।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!