रुद्रप्रयाग: आरक्षण से घायल दिग्गज बिगाड़ेंगे रुद्रप्रयाग में नगरीय चुनावों के समीकरण–

by | Jan 18, 2025 | चमोली | 0 comments

बेहद रोचक होते जा रहे रुद्रप्रयाग जिले के नगरीय चुनाव, महंगा पड़ सकता है आनन-फानन में जारी की अ​​धिसूचनापड़ेगी भारी–

रुद्रप्रयाग, 18 जनवरी 2025: आरक्षण के बेतुके निर्धारण के कारण रुद्रप्रयाग जिले के नगरीय क्षेत्रों के चुनाव बेहद रोचक हो गए हैं। आरक्षण के हथियार से घायल सत्ता दल भाजपा और अन्य दलों के दिग्गज मिलकर विधानसभा पंहुच गए बड़े नेताओं को कड़ा संदेष देने की फिराक में हैं। चुनाव के अंतिम समय में हर नगर पंचायत में ये गठबंधन क्या गुल खिलाऐगा ये देखना बाकी है।

सरकार ने पिछले दरवाजे से अध्यादेष लाकर न केवल कानून बनाया बल्कि जिस तरह से आनन-फानन में आरक्षण तय कर चुनाव अधिसूचना जारी की उससे सभी दलों के संभावित प्रत्याषी ठगे के ठगे रह गये। रुद्रप्रयाग जिले की एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में याने कुल पांच नगरीय क्षेत्रों में से चार आरक्षित कर दिए गए।

संभावित प्रत्याषियों के पास न जनसंख्या के आंकड़ें थे और न ही आरक्षण का आधार। फिर भी रुद्रप्रयाग सहित राज्य के सभी संभावित प्रत्याषियों ने हजार से ऊंपरआप्पतियां की। सरकार ने कुछ ही घंटों मे सभी आप्पतियों का निराकरण कर संभावित दिग्गज प्रत्याषियों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर ग्रहण लगा दिया।

रुद्रप्रयाग जिले में किया गया आरक्षण सभी वर्गों के स्थापित प्रत्याषियों के गले से नहीं उतरा। केदारनाथ विधानसभा की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत की सीट पहले सामान्य थी परंतु पिछड़े वर्ग की जनसंख्या के चार दषमलव चार होने के बाबजूद इस नगर पंचायत को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। जबकि आरक्षण के निर्धारण में उन नगर पंचायतों को रोटेषन करते समय हटा दिया जाता है जिनमें किसी आरक्षित वर्ग की जनसंख्या पांच प्रतिषत से कम हो। अगस्तमुनि से पांच किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित करने का निर्णय भी किसी किसी को नहीं पचा। गुप्तकाषी नगर पंचायत में अनुसूचित जाति की जनंसख्या राज्य में 18 वें स्थान पर है फिर भी उसे अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित करने का निर्णय स्थापित प्रत्याषियों को नहीं पचा।

सभी पार्टियों को इस नव गठित नगर पंचायत में प्रत्याषी खोजने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऊखीमठ को भी नगर पंचायत गठन के बाद दूसरी बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित करने के निर्णय को सभी प्रत्याषी संदेह की नजर से देख रहे हैं। गुप्तकाषी नगर पंचायत के कुछ दावेदार आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय भी गए हैं परंतु सरकार ने चालाकी से अधिसूचना तुंरत जारी कर दी अब चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के कारण उच्च न्यायालय ने भी चुनाव नतीजे निकलने के बाद ही इन याचिकाओं को सुनने का निर्णय लिया है।

कुल मिलाकर रुद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभाओं के सभी स्थापित प्रत्याषियों में आरक्षण को लेकर यह संदेष गया कि, विधानसभा पंहुच गए बड़े नेताओं ने अपने संभावित प्रतिद्वधियों को आरक्षण के हथियार का प्रयोग कर सालों के लिए धराषायी कर दिया है। प्रदेष में सरकार भाजपा की है इसलिए सत्ता दल भाजपा में आरक्षण के हथियार से घायल दिग्गज नगर पंचायत चुनावों में अपने विरोधी दलों और निर्दलीयों से मिलकर क्या खेेलाकरेंगें यह देखना बाकी है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!