रुद्रप्रयाग: शांतिपूर्ण और व्यव​स्थित मतदान के लिए पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा–

by | Jan 19, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मतदान की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने के दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं जुटाने के लिए कहा–

रुद्रप्रयाग, 19 जनवरी 2025: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत तिलवाड़ा और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने मतदान से पूर्व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला कार्यालय के आईसी कक्ष में मुक्ता मिश्रा ने आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली।

उन्होंने मतदान की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को मतदान से पहले ही दुरुस्त करने पर जोर दिया।

चुनाव पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर पोलिंग बूथों तक पहुंचने की सूचना तथा व्यवस्थाओं आदि से संबंधित जानकारी सुनिश्चित करें।

साथ ही, निर्वाचन के दिन निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कराए जाने के लिए केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी की निर्वाचन सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि का प्रचार न हो, इस संबंध में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन हर छोटी-बड़ी जानकारी आयोग और संबंधित अधिकारियों को भी दी जाए। चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान से पूर्व बूथों के निरीक्षण और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान आरओ नगर पालिका रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, नगर पंचायत तिलवाड़ा की आरओ मीनल गुलाटी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की आरओ श्रीमती अनीता पंवार सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!