चमोली: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर दें बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य–

by | Jan 20, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दिए निर्देश,

बर्फबारी से बंद कार्य मार्च माह में होंगे शुरू, डीएम ने कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2025: जिला सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। जिला​धिकारी ने मास्टर प्लान के कार्य मार्च माह से शुरू करने और यात्रा शुरू होने से पहले अधिकांश कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। यात्रा से पहले क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को भी ठीक करने के निर्देश दिए गए।

जिला​धिकारी ने लोनिवि पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेंशन यूनिट) के अधिकारियों ने बताया कि धाम में बर्फबारी के चलते इन दिनों कार्य रोका गया है। बर्फ कम होने पर मार्च में तेजी से कार्य शुरू किए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि बर्फ कम होने पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किए जाएं। पीआईयू और जल संस्थान को यात्रा सीजन से पहले धाम में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने के लिए आगणन तैयार करते हुए अभी से जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ज्योतिर्मठ को बदरीनाथ धाम में भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि धाम में सिविक एमिनिटी सेंटर और टीआईसी का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत जी सेक्शन में 70 प्रतिशत, अस्पताल एक्सटेंशन में 85 प्रतिशत, दो नए पुलों का 40 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है।

तीर्थ पुरोहित आवास के चार ब्लॉक मई माह तक पूरे करने का लक्ष्य रखा है। शेष नेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बीआरओ बाईपास सहित स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है। मार्च के प्रथम सप्ताह में निरीक्षण के बाद मास्टर प्लान के कार्य शुरू किए जाएंगे। बैठक में बदरीनाथ के नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित, आईएनआई के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!