चमोली: जिन काश्तकारों की सड़क निर्माण में गई नाप भूमि, उन्हें मिलेगा मुआवजा–

by | Jan 20, 2025 | चमोली | 0 comments

पढ़ें सड़कों की सूची, पीएमजीएसवाई विभाग को शासन से मिली 5 करोड़ 64 लाख की धनरा​शि, एक-एक काश्तकार को बंटेगा मुआवजा–

चमोली, 20 जनवरी 2025: पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क निर्माण निर्माण के लिए ली गई काश्तकारों की भूमि का जल्द प्रतिकर मिलने की उम्मीद जगी है। पीएमजीएसवाई को शासन से 30 सड़कों के मुआवजे के लिए 5 करोड़ 64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जनपद में जिन सड़कों के प्रतिकर दिए जाने हैं उनके नाम इस प्रकार से हैं।

उडामांडा-रौता सड़क, सरमोला-रानों, सेमी-पनाई-उत्तरों, खन्ना-कुजासूं-पैणी, कनकचौंरी-पोगठा, पलसारी-बमियाला, बछेर-टोडा खंसाल, अपर चमोली-खैनुरी, लासी-सरतोली, सैंजी मैकोट-कुजों मैकोट, पीपलकोटी-मठ झड़ेता, निजमुला-ईराणी-गौणा, बरचक-सैंजी, गडोरा-चातुली-किरुली, सैंजी लगा मैकोट-बेमरु, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, कुहेड़-मैठाणा-रोपा-चल्थर, चमोली-बौंला, लंगसी-मोल्टा, मारवाड़ी-थेंग, हेलंग-ल्यारी-उर्गम, पोखरी-कांडई, हनोली-श्रीगढ़, मोहनखाल-ताली कंसारी, कलसिर-गुड़म-नैल-नौली, टंगणी तल्ली-टंगणी मल्ली, तपोवन-करछों, तपोवन-करछी, ढाक-करछी-रेगड़ी, तपोवन-रिंगी-सुभांई और हेलंग-डुमक मोटर मार्ग।

मुआवजे के लिए काश्तकारों को बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, खतौनी की मूल प्रति और दो पासपोर्ट फोटो देनी होगी। काश्तकारों को सभी कागजात खंडीय कार्यालय गोपेश्वर में जमा करवाने होंगे। इसके बाद अमीन ​शिशुपाल सिंह बिष्ट से संपर्क करना होगा। जिनका मोबाइल नंबर 7599858427 है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!