रुद्रप्रयाग: मतदान और मतगणना के लिए तैनात कर्मियों का हुआ रेंडमाईजेशन–

by | Jan 21, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला निर्वाचन अ​धिकारी सौरभ गहरवार ने सौंपी अ​धिकारियों को जिम्मेदारी, रिजर्व सहित 37 पोलिंग पार्टियां हुई तैनात —

रुद्रप्रयाग: नगर निकाय निर्वाचन को पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए मतदान और मतणगना के लिए तैनात अ​धिकारियों का मंगलवार को रेंडमाईजेशन हुआ। तैनात किए गए पीठासीन और मतदान अधिकारियों का एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में तृतीय रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों हेतु तैनात किए गए प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा एवं युक्ता मिश्रा भी मौजूद रहीं।

नगर निकाय के निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए 37 पोलिंग पार्टियां रिजर्व सहित तैनात की गई हैं, जिसमें 30 पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएंगी तथा 07 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। जिसमें कुल 148 कार्मिकों का रेंडमाईजेशन किया गया।

जबकि मतगणना के लिए तैनात किए गए सुपरवाईजरों और मतगणना सहायकों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया जिसके लिए रिजर्व सहित 33 मतगणना पार्टियां तैयार की गई हैं। हर एक पार्टी में 04 कार्मिक तैनात किए गए हैं। जिसमें कुल 132 कार्मिकों का रिजर्व सहित रेंडमाईजेशन किया गया।

नगर निकाय की मतगणना हेतु कुल 26 टेबिल लगाई जाएंगी। जिसमें नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में 07, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 07 एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में 04-04 टेबिल लगाई जाएंगी।

रेंडमाईजेशन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!