चमोली: 54 हजार मतदाता करेंगे 10 अध्यक्ष व 64 सदस्यों का चुनाव, तैयारी पूरी–

by | Jan 21, 2025 | चमोली | 0 comments

कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेगा निकाय चुनाव, विधायकों सहित बड़े नेताओं पर दबाव, हाई कमान ने कसे कई नेताओं के पेंच–

गोपेश्वर, 21 जनवरी 2025: चमोली जिले की चार नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष सहित 64 सदस्यों का चुनाव 54 हजार 4177 मतदाता करेंगे। जिसमें महिला मतदाता 26112 और पुरुष मतदाता 28062 व तीन अन्य हैं। गोपेश्वर नगर पालिका में सबसे अधिक 11 वार्ड हैं। जबकि दूसरे नंबर पर ज्योतिर्मठ में नौ वार्ड हैं। नगर पालिका कर्णप्रयाग व गौचर में सात-सात वार्ड हैं। नगर पंचायत गैरसैंण और पोखरी में सात-सात वार्ड, जबकि पीपलकोटी, नंदप्रयाग, थराली व नंदानगर में चार-चार वार्ड हैं।

यह निकाय चुनाव कई नेताओं के भविष्य को भी तय करेगा। संगठन में पद की चाह हो या अन्य किसी चुनाव में टिकट की मांग, वह उनके क्षेत्र में निकाय चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा। सीटिंग विधायक सहित विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नेताओं पर चुनाव जिताने का भारी दबाव है। टिकट वितरण से नाराज ऐसे नेताओं के पार्टी हाईकमान व वरिष्ठ नेताओं ने पेंच कसते हुए हिदायत तक दी है कि उनके क्षेत्र का परिणाम बिगड़ा तो वही सबसे बड़ेविलन माने जाएंगे।

चमोली जिले की दस निकायों में गोपेश्वर और कर्णप्रयाग नगर पालिका सबसे हॉट सीट बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं दोनों सीटों की हो रही है। गोपेश्वर में भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के चलते मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है।

कर्णप्रयाग में आठ प्रत्याशी हैं। एक साल पहले बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के विधायक लखपत बुटोला सहित पार्टी के सभी नेताओं पर गोपेश्वर व ज्योतिर्मठ नगर पालिका, पीपलकोटी व पोखरी नगर पंचायत में जीत दिलाने का दबाव है। जबकि भाजपा पर इस पूरे क्षेत्र में अपनी पुरानी स्थिति में सुधार करने का दबाव है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!