चमोली: ध्या​णियों से मिले सोमेश्वर देवता, श्रृंगार सामग्री भेंट की, आशीर्वाद लिया–

by | Jan 22, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

स्यूण गांव के ​शिवस्वरुपसोमेश्व देवता पहुंचे देवर-खडोरा, भरात्रा में देवताओं ने दिए दर्शन–

गोपेश्वर, 22 जनवरी 2025: स्यूंण गांव के शिव स्वरुप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा देवर खडोरा गांव पहुंच गई है। यहां डोली ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान गांव की ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने सोमेश्वर देवता को श्रृंगार सामग्री भेंट की।

बुधवार को सुबह देवर गांव में पुजारी बंशी प्रसाद सेमवाल ने सोमेश्वर देवता की डोली का श्रृंगार किया। पंच पूजाएं आयोजित हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने डोली को अर्घ्य लगाया। आरती होने के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर डोली ने डांगरी नृत्य किया। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।

सोमेश्वर देवता की डोली अपनी ध्याणियों के घरों में भी गई और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राणा, सचिव हरीश राणा, अवतारी पुरुष संतोष राणा, दशरथ नेगी, अरविंद रावत, सौरभ राणा, आयुष राणा, पवन पंवार, अनुज रावत, विरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। बुधवार रात को गांव में भरात्रा का आयोजन हो रह है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!