चमोली: यूनिफाइड पेंशन का कर्मचारियों ने किया विरोध–

by | Jan 28, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने की उठाई मांग, यूपीएस के ड्राफ्ट की प्रतियां की आग के हवाले–

गोपेश्वर, 28 जनवरी 2025: पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किया। चमोली जनपद में कर्मचारियों ने विभिन्न जगह पर यूपीएस के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाते हुए पुरानी पेंशन को लागू कराने की मांग उठाई।

कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले पुरानी पेंशन को बंद किया और नई पेंशन योजना लेकर आई। अब उसकी हकीकत सामने आई तो यूनिफाइड पेंशन योजना लेकर आ गई है। इसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को लागू करना चाहिए।

संयुक्त मोर्चा के जिला महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि जल्दी ही जिले व राज्य स्तर पर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। विरोध करने वालों में लखपत नेगी, महिपाल चौहान, राजकिशोर बासकंडी, राजकुमार, मोहन लाल, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, यशपाल सिंह, ललित के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!