चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने इस विभाग के अ​धिकारियों को कहा सुस्ती छोड़ो–

by | Jan 29, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

विभागीय अ​धिकारियों, कर्मचारियों की सुस्त कार्यप्रणाली पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी–

गोपेश्वर, 29 जनवरी 2025: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने जनपद में संचालन सेवा के विस्तारीकरण में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों की सुस्त कार्य प्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि अ​धिकारी सुस्ती तोड़ें और जिले में प्रस्तावित मोबाइल टावरों के कार्य में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने बुधवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवा विस्तार करने के लिए बीएसएनएल की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर लंबित मामलों का निस्तारण करें। संचार विहीन हर क्षेत्रों को नेटवर्क सुविधा से जोड़ा जाए। संचसार विहीन पिंडवाली गांव में भी शीघ्र संचार सेवा शुरू करें। कलगोठ में निजी कंपनी के टावर से डुमक को भी लाभांवित करने के निर्देश दिए।

बीएसएनएल के जेटीओ लोकेश पुरोहित ने बताया कि नीती घाटी के गरपक गांव में बर्फ पिघलने के बाद टावर लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। अनुसूया माता मंदिर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए जल्द सर्वेक्षण किया जाएगा। जिले में बीएसएनएल के 23 नए टावर शुरू किए गए हैं, 14 की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, बीएसएनएल के जेटीओ विनय भट्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!