चमोली: बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को लेकर धार्मिक प्रक्रियाएं शुरु, गाडूघड़ा पहुंचा पांडुकेश्वर–

by | Jan 30, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

विशेष पूजा अर्चना के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर ​डिम्मर पहुंचेगा घड़ा, वसंत पंचमी के दिन कपाट खुलने की ति​थि होगी घो​षित–

जोशीमठ, 30 जनवरी 2025: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत बृहस्पतिवार को नृसिंह मंदिर से गाडूघड़ायोगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचाया गया। शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना के बाद तेल कलश को लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचाया जाएगा।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि दो फरवरी वसंत पंचमी के दिन घोषित की जाएगी। जोशीमठ में बृहस्पतिवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के खजाने में रखे तेल कलश गाडूघड़ा को वि​धिवतरुप से पूजा-अर्चना के बाद डिमरी पंचायत के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

जिसे लेकर वे पांडुकेश्वर पहुंचे। पांडुकेश्वर में भक्तगणों ने उनका स्वागत किया। रात्री प्रवास पांडुकेश्वर में करने के बाद शुक्रवार को योग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि गाडूघड़ा लेकर नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ होते हुए डिम्मर के लिए रवाना होंगे।

डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि इस साल शैलेंद्र डिमरी, नरेश डिमरी, अरविंद डिमरी, हरीश डिमरी को पंचायत की ओर से प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। एक फरवरी को डिम्मर से गाडू घड़ा टिहरी राजदरबार के लिए रवाना होगा।

दो फरवरी को वसंत पंचमी पर बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही तिल के तेल को पिरोने की तिथि भी घोषित की जाएगी। कपाट खुलने से पहले निर्धारित तिथि पर राजदरबार में तिल का तेल पिरोया जाएगा, जिसे गाडू घड़े में भरकर बदरीनाथ धाम लाया जाएगा। यह तेल भगवान बदरीनविशाल के महाभिषेक में प्रयुक्त होता है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!