केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बचाई व्यक्ति की जान, अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया–

by | Sep 13, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments



ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर मुनि की रेती से करीब 10 किलोमीटर आगे ब्रह्मपुरी के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चमोली, गोपेश्वर का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐन मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कर उसकी जान बचा ली। सोमवार को दोपहर में करीब ढाई बजे बदरीनाथ हाईवे पर चमोली गोपेश्वर निवासी उमेश त्रिपाठी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हाईवे किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोटें आ गई थी। इसी दौरान अपने वाहन से रुद्रप्रयाग जा रहे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने अपना वाहन रुकवाकर घायल व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने तत्काल घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अपने वाहन से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। अब व्यक्ति का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।

ताया जा रहा है।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!