चमोली: जिलाा​धिकारी ने कहा समाधान के बाद फिर आई शिकायत तो देना होगा स्पष्टीकरण–

by | Feb 14, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

डीएम संदीप तिवारी ने की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा, कहा जनता की समस्याओं को गंभीरत से लें–

गोपेश्वर, 14 फरवरी 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। शिकायत के समाधान के बाद शिकायतकर्ता से नियमित फीडबैक के लिए कॉल करते रहें। जिला स्तर पर निस्तारित होने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करें, शासन स्तर की शिकायत को तुरंत उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें।

अपर परियोजना निदेशक को मनरेगा व विधायक निधि से संबंधित कार्यों की शिकायत पर तुरंत जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत के समाधान होने की सूचना देने के बाद शिकायतकर्ता फिर शिकायत करता है तो संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एल-1 में 251 और एल-2 में 42 शिकायत दर्ज की गई। जिनके समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!