चमोली: बरसात के समय से बदहाल पड़ी लासी-सरतोली सड़क का सुधारीकरण कार्य हुआ शुरू–

by | Feb 16, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने किया सड़क का निरीक्षण तो विभाग ने लगाई जेसीबी–

गोपेश्वर, 16 फरवरी 2025: पिछले चार माह से बदहाल ​स्थितिमें पड़ी लासी-सरतोली सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर पीएमजीएसवाई की ओर से रविवार को सड़क पर जेसीबी लगाकर मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम से भेंट कर सड़क की बदहाल स्थिति के बारे में बताया। जिस पर डीएम ने चमोली तहसील प्रशासन को मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिस पर शनिवार के नायब तहसीलदार दीपशिखा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सरतोली गांव में सड़क के खस्ताहाल स्थानों को चिन्हित कर यहां जेसीबी से सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।

रविवार को पीएमजीएसवाई की ओर से जेसीबी से सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खस्ता हालत में होने से वे वाहनों में आवाजाही भी नहीं कर पा रहे थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!