चमोली: ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर डंपिंग जोन बनाने का किया विरोध–

by | Feb 17, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

निजमुला घाटी के ग्राम पंचायत गाड़ी के ग्रामीणों ने किया डंपिंग जोन का विरोध, एनएच के अ​धिकारियों का किया घेराव–

गोपेश्वर, 17 फरवरी 2025: बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में मोटर पुल के समीप ग्राम पंचायत गाड़ी की भूमि पर एनएच की ओर से डंपिंग जोन बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। सोमवार को गाड़ी गांव के जनप्रतिनि​धियों व स्थानीय लोगों ने एनएच के अ​धिकारियों का घेराव कर सड़क पर धरना दिया। उनका कहना है कि बिना ग्रामीणों को सूचित किए ग्राम पंचायत की भूमि पर डंपिंग जोन बना दिया गया है। यह गांव का चारागाह है। इसे खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। आक्रोश ग्रामीणों ने बिरही-निजमुला मोटर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही भी बा​धित रही। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। उन्होंने ग्राम पंचायत की भूमि पर डंपिंग जोन बनाने का विरोध किया है।

इस मौके पर वन सरपंच वन सरपंच तारेंद्र सिंह गड़िया, ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी देवी, भगत सिंह गड़िया, जयदीप सिंह, महिपाल सिंह, कुलदीप, ताजवर नेगी, अनूप सिंह, सचिन गड़िया, पवन सिंह, हरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रकाश गड़िया, ऋभष, सौरभ गड़िया, बचन लाल, सूरज, अनसूया सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह, पवन गड़िया आदि मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!