चमोली: बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में गणित व्याख्यान में दीक्षांत व विज्ञान में आदित्य रहे प्रथम–

by | Feb 17, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस पर जीजीआईसी गोपेश्वर में आयोजित की गई प्रतियोगिता–

गोपेश्वर, 17 फरवरी 2025: सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में व्याख्यान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दशोली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

गणित पर व्याख्यान प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के दीक्षांत भट्ट प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर की सारिका द्वितीय और जीआईसीअल्कापुरी की संजना तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान पर व्याख्यान में एसजीआरआर गोपेश्वर के आदित्य झिंक्वाण प्रथम, जीआईसीबैरागना के सागर कुमार द्वितीय व जीआईसीगडोरा की दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जीआईसीटंगसा की टीम प्रथम, जीआईसीदेवलधार ने द्वितीय और एसजीआरआर गोपेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ दशोली पंकज उप्रेती ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अभिरुचि उत्पन्न करने पर जोर दिया।

जीजीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट व जिला समन्वयक आरपी थपलियाल ने राष्ट्रीय विज्ञान व गणित दिवस के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अकादमिक समन्वयक वाईएस चौहान, उप समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, विनित वर्मा, रेखा कंडेरी, दिगपाल बुटोला, सीमा पुरोहित, अनूप चौहान, संजय पुरोहित, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ओम प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!