चमोली: 24 फरवरी को माणखी गांव के द्वारी माता मंदिर में आयोजित होगा गरुड़छाड़ मेले का आयोजन–

by | Feb 17, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

अपने भक्तों से मिलने तेफना गांव से मंगरोली गांव पहुंची द्वारी माता की दिवारा यात्रा–

नंदानगर, 17 फरवरी 2025: नंदानगर विकास खंड के माणखी गांव की आराध्य देवी द्वारी माता की दिवारा यात्रा सोमवार को तेफना गांव से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मंगरोली गांव पहुंची। द्वारी माता के साथ ही भूमियाल देवता के अवतारी पुरुषों ने गांव में ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया और भक्तगणों को आशीर्वाद दिया।

बीते वर्ष 28 अगस्त को द्वारी माता के ब्रह्म निशान मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाले गए। तीन माह तक द्वारी माता ने गांव में ही भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान गांव के प्रत्येक परिवार ने माता के ब्रह्न निशान की पूजा की। इसके बाद दिवारा यात्रा शुरू हुई। यात्रा नंदानगर, देवाल, थराली और कर्णप्रयाग विकास खंड के गांव-गांव में आयोजित हुई। सोमवार को तेफना गांव से विदा लेकर माता की यात्रा मंगरोली गांव पहुंच गई है।

दीपक सती प्रसाद ने बताया कि 24 फरवरी को मंदिर में गरुड़छाड़ मेले का भव्य आयोजन होगा और 25 को माता के ब्रह्म निशान मंदिर में स्थापित हो जाएंगे।

इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष बच्चीराम सती, संचालन अशोक सती, पुजारी शिव प्रसाद, अवतारी पुरुष कुंदन सिह भंडारी, ब्रह्म गुरु राजेंद्र सिंह नेगी, शिव प्रसाद मैंदोली, दीपक सती, मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!