मंथन: पिंडर नदी को कोसी, गरुड़ और गोमती नदी से जोड़कर करेंगे संरक्षण–

by | Feb 18, 2025 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग से किया अनुरोध, कहा उत्तराखंड देश का वाटर टेंक–

देहरादून, 18 फरवरी 2025: राजपुर रोड ​स्थित एक होटल में नीति आयोग की प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नदियों को सदानीर रखने में नदी जोड़ो परियोजना अहम योगदान कर सकती है।

राज्य की पिंडर नदी को कुमाऊं मंडल की कोसी, गरुड़ और गोमती नदी से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने इसे नीति आयोग से केंद्र की नदी जोड़ो परियोजना में शामिल करने का अनुरोध किया है। इससे 625 गांवों के दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी, गोमती और गरुड़ नदी सूखने के कगार पर हैं। संकट से जूझ रहे प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों को बचाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उत्तराखंड वनों और प्राकृतिक जलस्रोतों में समृद्ध राज्य है।

जलस्रोतों के महत्व की वजह से राज्य में जलस्रोतों को पूजने की परंपरा सदियों से है। राज्य नेद्स मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्रा​धिकरण सारा का गठन किया है।

इसके तहत 5500 जलस्रोत और 2292 सहायक नदियों को चि​न्हित करते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का वाटर टावर है। गंगा और यमुना देश के बड़े हिस्से को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती हैं।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!