चमोली: चमोली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, 15 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद–

by | Feb 18, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने रात्रि गश्त में पकड़ी अवैध शराब का जखीरा, थाना क्षेत्रों में चल रही सख्त चेकिंग–

गोपेश्वर, 18 फरवरी 2025: चमोली पुलिस ने गोपेश्वर और जोशीमठ क्षेत्र में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। 17 फरवरी की रात को थाना गोपेश्वर में नियुक्त पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान बाईपास सड़क के समीप केंद्रीय विद्यालय के पास एक ​स्विफ्टडिजायर कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम को अचानक देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया

मौके पर उपरोक्त स्विफ्ट डिजायर कार से 12 (बारह) पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके संबंध में थाना गोपेश्वर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप ​सिंह (थानाध्यक्ष), उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कॉस्टेबल विवेक, कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती और अंकित पोखरियाल (एसओजी) व कांस्टेबल राजेंद्र रावत मौजूद रहे। इधर, कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस ने ग्राम तपोवन मार्केट में एक दुकान के पीछे से अवैध शराब की तीन पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने अभियुक्त दरमानसिह पुत्र प्रताप सिह निवासी ग्राम तपोवन थाना ज्योतिर्मठ जनपद चमोली उम्र-27 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बरामद शराब को रावत जनरल स्टोर की दुकान के पीछे बने स्टोर से सब्जी की पेटियों में छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर मु0अ0सं0-07/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरीश कांडपाल, दीपक भंडारी मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!