चमोली: तहसील दिवस में लगी समस्याओं की झड़ी, फरियादियों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं–

by | Feb 18, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने अ​धिकारियों को निर्देश शीघ्र समस्याओं के निराकरण के निर्देश, पानी और सड़क की रहीं अ​धिक ​शिकायतें–

गोपेश्वर, 18 फरवरी 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को दशोली ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 19 शिकायते दर्ज की हुई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।

तहसील दिवस में मुख्य रूप से जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, एनएच, विद्युत तथा बीएसएनएल आदि विभागों से संबंधित शिकायतें रही।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनपद स्तर की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें और जिससे शासन से धनराशि की मांग की जानी है उसपर समय से इस्टीमेट बनाते हुए शासन को प्रेषित करें।

 इस दौरान यदुवीर सिंह ने दुकान के मुआवजे को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत पाणाईराणीमोटरमार्ग पर धीमी गति से निर्माणाधीन झींझी पुल की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सरतोली मोटर मार्ग के मोडों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर पीएमजीएसवाई को तकनीकी निरीक्षण कराने व पैराफीट एवं सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने को लेकर मोटर मार्ग की डीपीआर के साथ पूरी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। ब्यारा में मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर बीएसएनएल के इंजीनियर को एक सप्ताह में नेटवर्क कनेक्टिविटी दूरस्थ करने और जल संस्थान को ग्राम धारकोट में जल जीवन मिशन में छूटे लोगों को पानी के कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए। गोपेश्वर चमोली मोटर मार्ग पर महिला शौचालय को लेकर ईओ को गोपेश्वर चमोली मोटर मार्ग पर पिंक टॉयलेट बनाने तथा गोपेश्वर चमोली मोटर मार्ग पर नालियों की साफ सफाई की शिकायत पर एनएच को 3 दिन के अन्दर नालियां साफ करने के निर्देश दिए।

मैड ठैली में लटके हुए विद्युत पोलों व झूलते तारों के संबंध में विद्युत विभाग को शीघ्र विद्युत केबल लगाने के निर्देश दिए। वहीं जैशाल में आपदा से बहे पुल को लेकर जिला पंचायत को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

जल संस्थान को सभी जगहों वाटर टेंकों व ईओ को नगरपालिका अन्तर्गत क्लोराइजेशन करने के निर्देश दिए। इस दौरान दशोली ब्लॉक प्रशासक विनीता देवी,एसडीएम राजकुमार पाण्डेय,पीडी आनन्द सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!