चमोली: नंदप्रयाग- कोठियालसैंण चमोली बाईपास सड़क सुधारीकरण को मिली वित्तीय स्वीकृति–

by | Feb 19, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी की कुशल कार्यप्रणाली के कारण तीन माह में मिली सड़क को 70.99 लाख की स्वीकृति–

गोपेश्वर, 19 फरवरी, 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा बैठक में यात्रा मार्गों के साथ साथ वैकल्पिक मार्गो को दुरस्थ करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में नन्दप्रयागकोठियालसैंण चमोली बाईपास सड़क सुधारीकरण को लेकर 70.99 लाख का एस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जिसे मंगलवार को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।

जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता को मानव संसाधन व अन्य मशीनरी बढाते हुए यात्रा प्रारम्भ होने से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा के दौरान और मानसून अवधि में यदि नन्दप्रयाग स्लाइडिंग जोन प्रभावित होता है तो यात्रियों के साथ साथ आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

इधर, सैकोट गांव के सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सड़कचौड़ीकरण होने से स्थानीय जनता को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने सैकोट क्षेत्र में बिना मकान, गौशाला, आंगन को नुकसान पहुंचाए सड़कचौड़ीकरण कार्य करने की मांग उठाई है। कहा कि गांव के बीचोंबीच से सड़क निकलती है। सड़क के दोनों ओर से ग्रामीणों के मकान हैं। मकानों को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!