जो बोले सो निहाल: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट–

by | Feb 20, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

10 अक्टूबर तक चलेगी हेमकुंड साहिब की यात्रा, जमकर बर्फबारी, चार फीट बर्फ के आगोश में हेमकुंड साहिब–

जोशीमठ, 20 फरवरी 2025: सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा के बीच हुई बैठक में कपाट खुलने की तिथि पर निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि 15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी और 10 अक्तूबर तक चलेगी। श्रद्धालुओं पवित्र तीर्थ स्थल के दर्शन करने के लिए करीब पांच महीने का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं कि वे हेमकुंड साहिब के दर्शन करें और इसकी पवित्रता का अनुभव करें। हेमकुंड साहिब की यात्रा एक अनोखा अनुभव है जो आध्यात्मिक विकास और आत्म चिंतन का अवसर प्रदान करती है।

कहा कि यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधानजक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जिसमें यात्रा मार्ग पर चिकित्सकीय सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शिविर और आवास सुविधाएं स्थापित करना, भोजन, पानी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती आदि शामिल हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!