उम्मीदों का बजट: धामी सरकार ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर दिया विशेष ध्यान–

by | Feb 20, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग, राजकाज | 0 comments

प्रदेश में 220 ​किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी, एक हजार सड़कों का होगा पुनर्निमाण, पढ़ें, बजट में कई अन्य प्रावधान–

देहरादून, 20 फरवरी 2025: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदन के पटल पर बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 1,01175.33 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में गरीब कल्याण, युवा, महिला, अन्नताओं पर खास फोकस रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि

यह बजट हमारे विजट को पूरा करने में सहायक होगा। यह बजट भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का रोडमेप भी है। हमारे बजट के आकार ने एक लाख करोड़ को पार किया है। बजट में प्रावधान किया गया है कि प्रदेश में

220 किमी नई सड़कें बनेंगी। 1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण, 1550 किमी मार्ग नवीनीकरण, 1200 किमी सड़क सुरक्षा कार्य और 37 पुल बनाने का लक्ष्य है। बजट में 7 बिंदुओं कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि व पर्यटन पर विकास के लिए प्रतिबद्धता बताई गई।

मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़, जमरानी बांध के लिए 625 करोड़, सौंग बांध के लिए 75 करोड़, लखवाड़ के लिए 285 करोड़, राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 1500 करोड़, जल जीवन मिशन के लिए 1843 करोड़, नगर पेयजल के लिए 100 करोड़, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए 60 करोड़, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 08 करोड़ मिलेंगे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!