चमाेली: रुद्रनाथ मंदिर पैदल मार्ग के साइन बोर्ड को हटाने पहुंची जिला पंचायत की टीम का ग्वाड़ गांव में हुआ विरोध–

by | Feb 21, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

पढ़ें क्या है मामला, चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर लगाया ग्रामीणों ने एक घंटे का जाम, लोगों ने झेली परेशानी–

गोपेश्वर, 21 फरवरी 2025: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के पैदल मार्ग पर साइन बोर्ड को लेकर ग्वाड़ गांव के ग्रामीण आक्रो​शित हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा दिया।

लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर जिला पंचायत का गेट लगा है, वहां से रुद्रनाथ का प्राचीन पैदल रास्ता है। लिहाजा यहां से साइन बोर्ड न हटाया जाए। ग्वाड़ के ग्राम पंधान प्रशासक नीरज बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, सरपंच कमला देवी, पूर्व सरपंच शिव सिंह बिष्ट और पुरुषोत्तम कुंवर ने कहा कि रुद्रनाथ के प्राचीन रास्तों को बंद नहीं करने दिया जाएगा।

शाम को करीब छह बजे ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए राजस्व उपनिरीक्षक व जिला पंचायत की टीम साइन बोर्ड को यथावत रखकर वहां से बैरंग लौट गए, जिसके बाद लोग शांत हुए।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!