चमोली: चमोली के ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने जिला​धिकारी से की भेंट, उठाई ये मांगे–

by | Feb 24, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

ग्रामीण क्षेत्रों में ठप पड़े विकास कार्य, धनरा​शि आवंटन होने के बाद भी नहीं हो पा रहे हैं विकास कार्य–

गोपेश्वर, 24 फरवरी 2025: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के संचालन की अनुमति देने की मांग को लेकर सोमवार को प्रशासक संगठन थराली और नारायणबगड़ के प्रशासकों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रशासक संघ के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रशासक बीरी लाल, गीता देवी, मधु देवी, मुकेश पुरोहित, गिरीश जोशी आदि ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में वित्त के कार्यों को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित कर ऑनलाइन करवाया गया था। सरकार की ओर से प्रस्तावित योजनाओं की धनराशि आवंटन कर 26 नवंबर 2024 को ग्राम पंचायत के खातों में डाल दी गई है।

लेकिन 27 नवंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल संपन्न होने के कारण यह धनराशि खर्च नहीं हो पाई है। कहा गया कि सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों को मौजूदा समय में प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 अपने अंतिम चरण में है। लेकिन बीपीडीओ (परियोजना अधिकारी) की ओर से ऑनलाइन कार्यों को संपन्न कराने से रोका जा रहा है। जबकि स्वीकृत कार्य पुरानी कार्ययोजना में चयनित हैं।

मांग उठाई कि ऑनलाइन कार्यों को संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित करने की मांग उठाई गई। ताकि समय रहते विकास कार्यों का संचालन किया जा सके।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!