चमोली: बहुउद्देशीय शिविर में सड़क, मनरेगा व पर्यटन से जुड़ी शिकायतें आई–

by | Feb 24, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

एसडीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतें प्राथमिकता से निस्तारित करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 24 फरवरी 2025: सोमवार को निजमुला घाटी के दुर्मी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। ​शिविर में सड़क, पर्यटन, मनरेगा व स्वास्थ्य सहित अन्य से संबंधित 26 शिकायतें आई। जिसमें 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में निजमुला घाटी के दुर्मी, गौणा, निजमुला, सैंजी, गाड़ी, पगना, झींझी, पाणा, ईराणी आदि गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया। दुर्मी की प्रशासक कविता देवी ने दुर्मी पैदल मार्ग पर पुलिया निर्माण और दुर्मी ताल के पुननिर्माण को लेकर सवाल किया। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा। ईराणी गांव निवासी विजय सिंह ने निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर निर्माणाधीन पुल को लेकर शिकायत की। इस पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पुल का सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा दिनेश नेगी ने आपदा में क्षतिग्रस्त भवन निर्माण के लिए सहायता देने, मोहन सिंह ने गौणा के सेराबगड़तोक में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने, माहेश्वरी देवी ने प्रावि दुर्मी के रसोई घर के सुधारीकरण, विजय सिंह ने वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को दिए नोटिस में शिथिलता दिए जाने की मांग की।

एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतें गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस मौके पर एपीडी केके पंत, एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, पीएमजीएसवाई के ईई मनमोहन बिजल्वाण आदि मौजूद रहे। ​शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 195 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। तीन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। पशुपालन विभाग ने 54 पशुपालकों को दवाइयां, कृषि विभाग ने 13 ग्रामीणों को कृषि यंत्र, उद्यान विभाग ने 10 काश्तकारों को कृषि के औजार उपलब्ध कराए। विभिन्न विभागों के स्टॉलों में लोगों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली।

Latest News

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!