चमोली: बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोडल अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश–

by | Feb 25, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

अब दोबारा होगी बैठक, डीएम ने अ​धिकारियों को तैयारी के साथ बैठक में उप​स्थित होने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2025: मंगलवार को जिला सभागार में जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने रिवरड्रेजिंग (नदी किनारे चुगान)

को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वे नोडल अ​धिकारी भी हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को फिर से इसकी समीक्षा बैठक आयोजित करने और उसमें सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम ने कहा कि आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवरड्रेजिंग(चुगान) के लिए स्थान चयनित करें। चयनित आपदा संभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्य पूरा कर जल्द ड्रेजिंग कार्य करवाने के भी निर्देश दिए।

खनन अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि लिले में रिवरड्रेजिंग के लिए 21 स्थान चयनित किए गए हैं। जिसमें एक करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। इसमें चमोली तहसील के अंतर्गत छह, नंदानगर में एक, ज्योतिर्मठ में चार, थराली में छह, कर्णप्रयाग में दो और नंदप्रयाग में दो स्थान चिह्नित किए गए हैं।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!