​शिवरात्रि: फूलों से सजा गोपीनाथ मंदिर, ​कई​शिवालयों में तड़के से शुरू हो जाएगी विशेष पूजाएं–

by | Feb 25, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

​शिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की ति​थि होगी घो​षित, कई मंदिरों में रात्रि जागरण होगा आयोजित–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2025: शिवरात्रि पर्व के लिए ​शिवालयों को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। गोपेश्वर के प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। शीतकाल में गोपीनाथ मंदिर में गोपीनाथ भगवान के साथ चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान भी विराजमान होते हैं। ​शिवरात्रि पर्व पर गोपीनाथ और रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित होती हैं। मंदिर में चारों पहर की पूजाएं होती हैं।

पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। यह मंदिर चमोली जनपद के उर्गम घाटी में ​स्थित है। चार केदारों के मंदिर शीतकाल में बंद हो जाते हैं, लेकिन कल्पेश्वर मंदिर के कपाट वर्षभर खुले रहते हैं। वहीं, ​घिंघराण रोड पर रौली गांव में ​स्थित बटलेश्वर, सकलेश्वर मंदिर, बामनाथ, बिरही वीर भद्रेश्वर मंदिर, बैरासकुंड, कल्पेश्वर आदि मंदिरों को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है।

गोपीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की विभिन्न पूजाएं संपन्न होंगी। नंदानगर के बैरासकुंड मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। नंदानगर मुख्य बाजार में भी मेले का आयोजन होगा। चमोली जनपद में ​शिवरात्रि पर्व पर मेलों का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना रहता है।

Latest News

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
error: Content is protected !!