चमोली: चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, मंदिर में अष्टधातु की मूर्ति, छत्र, दानपात्र किया चोरी–

by | Feb 25, 2025 | चमोली, चोरी | 0 comments

पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मंदिर के आसपास दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2025: दशोली विकास खंड के देवर-खडोरा गांव में चोरों ने प्रसिद्ध बजीर देवता मंदिर से बजीर देवता की अष्टधातू की मूर्ति, छत्र, दानपात्र औ​रघंटियां चोरी कर दी हैं। मंदिर के पुजारी रणजीत सिंह ने चमोली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मंगलवार को बजीर देवता मंदिर के पुजारी रणजीत सिंह बिष्ट ने चमोली थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुबह गांव के बच्चाें ने उन्हें बताया कि मंदिर के ताले टूटे पड़े हैं और मंदिर खुला है। इस पर जब वे मंदिर में पहुंचे तो वहां शटर का ताला टूटा था।

जब मुख्य द्वार पर पहुंचे तो वहां का ताला भी टूटा था और सिंहासन में बजीर देवता की अष्टधातु की मूर्ति नहीं थी। दानपात्र, आभूषण, चार छत्र और घंटियां भी गायब थे। पुजारी ने इसकी सूचना गांव के लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस टीम मंदिर में पहुंची और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है।

Latest News

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
error: Content is protected !!