भारत-चीन युद्घ के 59 साल बाद देवताल पहुंचे ग्रामीण, पढ़ें कहां स्थित है देवताल, भगवान श्रीकृष्ण भी द्वापर युग में यहीं से गए थे कैलाश मानसरोवर-

by | Sep 14, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments


बदरीनाथ। चमोली जनपद से लगे तिब्बत बार्डर पर स्थित धार्मिक स्थल देवताल में देश के अंतिम गांव माणा के ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने अपने पितरों की पूजा-अर्चना की। दो सालों से चारधाम यात्रा का संचालन न होने के कारण इस वर्ष माणा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने देवताल जाने की योजना बनाई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ध‌ार्मिक स्थल पर जाने की अनुमति मांगी। 18 हजार फीट की ऊंचाई में स्थित देवताल माणा गांव से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत-तिब्बत व्यापार के दौरान स्थानीय लोग प्रतिवर्ष देवताल में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते थे। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्घ के बाद से ग्रामीण देवताल नहीं गए थे। इस बार ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई और वे देवताल पहुंचे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने देवताल की महिमा के बारे में बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण देवताल होते हुए कैलाश मानसरोवर पहुंचे थे। देवताल में ग्रामीणों ने अपने पितरों की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। यात्रा में मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गायत्री देवी, बसंती देवी, रामेश्वरी के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!