चमोली: गोपेश्वर महाविद्यालय में नए शोधा​र्थियों के लिए आयोजित किया गया अ​भिविन्यास कार्यक्रम–

by | Mar 4, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अध्ययन क्षेत्र में उन्नत शोध के लिए तैयार किए जा रहे शोधार्थी, महाविद्यालय में 21 शोधा​र्थियों का हुआ पंजीकरण–

गोपेश्वर, 01 मार्च 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में प्री पीएचडी कोर्स वर्क 2025 के लिए शोध अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभिविन्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को उनके अध्ययन क्षेत्र में उन्नत शोध के लिए तैयार करना ,उनके विषय ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना व विश्लेषणात्मक व समालोचनात्मक सोच का विकास करना है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालयों को रिसर्च सेंटर बनाया गया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को भी शोध केंद्र के रूप में चुना गया है। इस कोर्स के अंतर्गत महाविद्यालय में 21 शोधकर्ताओं का पंजीकरण किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शोधकर्ताओं द्वारा अपना परिचय दिया गया ।

उसके पश्चात कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर चंद्रावती जोशी ने प्री पीएचडी के छह माह के कोर्स की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।और साथ ही, कोर्स के उद्देश्य, कोर्स की परीक्षा प्रणाली व कोर्स की समय सारणी आदि के विषय में भी बताया । कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों प्रो. बीपी देवली, प्रो. मनीष डंगवाल, प्रो. एसएस रावत, प्रो. जगमोहन नेगी द्वारा भी अपने विचार रखे गए व सभी शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

प्राचार्य प्रो. अमित कुमार जायसवाल द्वारा सभी शोधकर्ताओं को शोध के क्षेत्र को वर्तमान के समसामयिक विषयों से जोड़ते हुए व आज के समय में उनकी सार्थकता को ध्यान में रखते हुए अपने शोध विषयों को चयन करने की बात कही व साथ ही प्राचार्य ने शोध व अनुसंधान के प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी को अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विधि ढौंडियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनीष कुकरेती द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गिरीधर जोशी, डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, डॉ. पूनम टाकुनी, डॉ. रचना टम्टा व डॉ. भावना भी उपस्थित रहे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!