चमोली: 25 सालों की जरूरत को देखते हुए बनाएं गैरसैंण के विकास का कार्ययोजना–

by | Mar 11, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने अ​धिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विभागवार योजना बनाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 11 मार्च 2025: जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अ​धिकारियों की बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र गैरसैंण में अवस्थापना विकास का प्लान तैयार करें। कहा कि अगले 25 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।

गैरसैंण में अवस्थापना विकास व जरूरी सुविधाओं के लिए किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने लोनिवि को निरीक्षण भवन के विस्तारीकरण, डेयरी विभाग को सिमली दुग्ध प्लांट का विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यूपीसीएल को बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, शिक्षा विभाग को गैरसैंण में पुस्तकालय तैयार करने, नगर पंचायत और पेयजल विभाग को वर्षा जल संग्रह का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

खंड विकास अधिकारी को नगर का ड्रेनेज सिस्टम व नगर के सौंदर्यीकरण, सरकारी भवनों और दुकानों की कलर कोडिंग, सिंचाई विभाग को खनसर घाटी के गदेरे में सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव बनाने, कृषि व सिंचाई विभाग को जल संरक्षण व सिंचाई के लिए संयुक्त योजना बनाने और कृषि व उद्यान विभाग को हाइड्रोपोनिक्स तकनीकी व फ्लोरीकल्चर पर विशेष फोकस करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में आधुनिक अस्पताल के प्रस्ताव पर डीएम ने कहा कि इसमें एक्स-रे, वेंटीलेटर, ईसीजी सहित अन्य संसाधनों को शामिल करते हुए पुन: प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही ट्रांजिट अस्पताल का प्रस्ताव बनाने को भी कहा। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!