चमोली: गोपेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन–

by | Mar 13, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

दिनभर हुई पूजा-अर्चना, महिलाओं ने किया कीर्तन भजन, गोपीनाथ मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 13 मार्च 2025: पुलिस मैदान गोपेश्वर में होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने नाचगान कर कीर्तन-भजन किए। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदानगर, पोखरी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, क्षेत्र में पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। लोगों में होलिका दहन को लेकर उत्साह बना रहा।

गोपेश्वर पुलिस मैदान में पुलिस विभाग की ओर से होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, मदन बिष्ट के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद देर शाम को होलिका दहन किया गया। इसके लिए लकड़ीइकटठा की गई थी। पुलिस कर्मियों के साथ ही बढ़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मैदान में जुटे रहे। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य और भजन-कीर्तन किया।

वहीं, गोपेश्वर रामलीला मैदान में भी होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनभर लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना की। गोपीनाथ मंदिर में भी विशेष पूजाएं आयोजित हुई। देर रात को विधि-विधान से होलिक दहन कार्यक्रम आयोजित कियाा गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गोपेश्वर गांव के शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि होलिका दहन उत्साह के साथ मनाया गया। कई सालों से रामलीला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!