उल्लास: राजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली–

by | Mar 14, 2025 | देहरादून, संस्कृति | 0 comments

राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दूसरे पर रंग लगाकर दी होली की बधाई–

देहरादून, 14 मार्च 2025: राजभवन में शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए।

राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!