चमोली: टीएचडीसी की वीडियो वेन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश–

by | Mar 17, 2025 | चमोली, जागरुकता, पर्यावरण | 0 comments

12 मार्च से शुरू हुई वीडियो वेन पहुंची नंदानगर, पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए किया लोगों को जागरुक–

नंदानगर, 17 मार्च 2025: टीएचडीसी की ओर से पर्यावरण संवर्द्धन व संरक्षण के लिए जन-जन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से वीडियो वेन का संचालन किया जा रहा है। 12 मार्च से शुरू हुई वीडियो वेन सोमवार को नंदानगर पहुंची। यहां लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना सियासैंण द्वारा सर्वोच्च न्यायालय तथा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मिले निर्देशों के तहत वीडियो वेन के जरिए जनपद के सार्वजनिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। परियोजना महाप्रबंधक केपी सिंह द्वारा प्रचार वेन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा, महाप्रबंधक जितेंद्र बिष्ट, जिला विकास अधिकारी केके पंत और पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली ने भी आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। अ​भियान से जुड़े देवेंद्र बुटोला ने बताया कि वीडियो वेन जनपद के वि​भिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण जागरुकता का संदेश देगी।

error: Content is protected !!