रुद्रप्रयाग: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंची प्रशासनिक टीम, 17 ​शिकायतें हुई दर्ज, छह का निस्तारण–

by | Mar 20, 2025 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने तत्काल मौके पर किया शिकायतों का समाधान–

रुद्रप्रयाग, 20 मार्च 2025: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के बरम्वाड़ी गांव में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने की। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने पंचायत भवन और अटल आवास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व संबंधी समस्याएं उठाईं। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश जारी किए।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है, जहां लोगों की समस्याएं मौके पर दर्ज कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!