चमोली: भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश–

by | Mar 20, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली: भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश–

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत, बैठक हुई–

गोपेश्वर, 20 मार्च 2025: नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल का जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बृहस्पतिवार को गौचर से लेकर गोपेश्वर तक जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। जनपद चमोली के गौचर की सीमा पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जगह जगह गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासु, नंदप्रयाग, चमोली बाजार, गोपेश्वर में उनका जोरदार स्वागत किया।

गोपेश्वर जिला सभागार में इस दौरान बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें जिले के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्वागत कार्यक्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि हमने बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और सहयोग से पूरे राज्य में हमने संगठन के कार्यों और संगठन के कार्यक्रमों में हमें महत्वपूर्ण स्थान मिला। हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं हर चुनौतियों को हमने आपसी सहयोग से पार पाना है।

जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि मुझे आप सभी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला है प्रत्येक कार्यकर्ताओं के सहयोग से और आपसी समन्वय से हम संगठन को मजबूत करेंगे आगामी सभी चुनावों में हम शत प्रतिशत जीत हासिल करेंगे। मैं पार्टी नेतृत्व का बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं कि आपने मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण से दिन रात मेहनत कर पार्टी संगठन का कार्य करूंगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यकताओं की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधानसभा विधायक भूपाल राम टमटा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, गढ़वाल संयोजक महिला मोर्चा चंद्रकला तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता तारेंद्र थपलियाल, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश जोशी,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ने किया।

Latest News

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...
error: Content is protected !!