चमोली: वन कर्मियों ने निदेशक के ​खिलाफ लिए कई निर्णय, दो अप्रैल तक स्थगित किया आंदोलन व तालाबंदी कार्यक्रम–

by | Mar 20, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

संयुक्त मोर्चा की विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद लिया निर्णय, बैठक के बाद लिए कई निर्णय–

गोपेश्वर, 20 मार्च 2025: नंदा देवी बायोस्फियर गोपेश्वर के निदेशक के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहे वन कर्मियों के आंदोलन को फिलहाल दो अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति वन विभाग की विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बृहस्पतिवार को मोर्चा की नंदा देवी बायोस्फियर कार्यालय परिसर में बैठक हुई। जिसमें 17 मार्च को देहरादून में मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के साथ हुई वार्ता के बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिसके बाद निर्णय लिया गया कि जिले के सभी कार्यालयों में तालाबंदी को दो अप्रैल तक स्थगित किया जाए। उसके बाद भी निदेशक का स्थानांतरण नहीं होता है तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही कहा कि यदि बायोस्फियर के निदेशक अधिनस्थ अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ किसी भी तरह का उत्पीड़न या कार्रवाई करते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

दो अप्रैल तक बायोस्फियर में तैनात कर्मचारी निदेशक के अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उन कर्मियों से कार्यों का संपादन कराएंगे। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का इस आंदोलन को लेकर उत्पीड़न किया जाता है या परेशान किया जाता है तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुधांशु कपरवाण, महामंत्री कुलदीप खंडूड़ी, सचिव सुमित बिष्ट, सह सचिव राकेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में विभिन्न वन प्रभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!