चमोली:गौचर के देवल गांव की देवराड़ी माता ने गोपीनाथ मंदिर में किया अद्भुत नृत्य–

by | Mar 22, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

देवराड़ी माता की दिवारा यात्रा पहुंची गोपेश्वर, गोपीनाथ मंदिर में हुई विशेष पूजाएं, श्रद्धालुओं ने लगाया अर्घ्य–

गोपेश्वर, 22 मार्च 2025: देवराड़ी माता की डोली ने ढोल दमाऊं के साथ गोपीनाथ मंदिर परिसर में नृत्य किया और अपने भक्तों के दर्शन दिए। गौचर के देवल गांव की देवराड़ी माता की दिवारा यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान देवराड़ी माता और गोपीनाथ भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। मां देवराड़ी की डोली ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए।

शुक्रवार के दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां भक्तों ने रात्रि जागरण कर कीर्तन-भजन किया। आचार्यगणों ने मां देवराड़ी की शक्ति पूजा के साथ ही विभिन्न पूजाएं संपन्न की। शनिवार को गोपेश्वर गांव के भक्तों ने मां देवराड़ी को अर्घ्य भेंट किया। इसके बाद माता की डोली ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!