चमोली: छात्रों की संख्या और नवाचार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रीय करें प्रधानाचार्य: डॉ. घिल्डियाल–

by | Mar 23, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

विज्ञान मॉडल का चयन इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर छात्रा को दिया दस हजार रुपये का नकद इनाम–

गोपेश्वर, 23 मार्च 2025: प्रधानाचार्य आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्ष​णिक सत्र में छात्र नामांकन संख्या बढ़ाने और ​शिक्षा में नवाचार पर पूरा ध्यान दें। वे इसका फीडबैक समय-समय पर बैठकों के जरिए लेते रहेंगे।

यह बात रविवार को श्री 1008 सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय मंडल, चमोली में प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षकों की जनपद स्तरीय बैठक में सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कही। कहा कि छात्र नामांकन संख्या में वृद्धि तथा शिक्षा में नवाचार यह दो बिंदु शिक्षा के उन्नयन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पर सभी प्रधानाचार्यों का विशेष रूप से ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

नंदा देवी संस्कृत विद्यालय कमेड़ा नंदप्रयाग की छात्रा संध्या के विज्ञान मॉडल का चयन इंस्पायर अवार्ड 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर होने पर छात्रा एवं उसके मार्गदर्शक प्रधानाचार्य हरीश तोपाल को 10000 रुपये की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया।

सहायक निदेशक ने कहा कि संस्कृत शिक्षा में विज्ञान की इस प्रकार की उपलब्धि सभी के लिए अनुकरणीय हैं। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के संस्कृत शिक्षा लेने में सुरक्षित भविष्य का एहसास विभिन्न माध्यमों से अवश्य कराया जाना चाहिए।

बैठक का संचालन प्राचार्य डॉ. जनार्दन नौटियाल ने किया। इस मौके पर वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के प्राचार्य देवेश्वर थपलियाल, डॉ. प्रदीप सेमवाल, डॉ. अरविंद पंत, शांति सदन की प्रधानाचार्य रचना शाह, प्राचार्य इंद्रदेव आर्य, चंद्रशेखर भट्ट, भोलादत्त शास्त्री, मंगला पुरोहित, डॉ. हरीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!