एतिहासिक: धामी सरकार के तीन साल रहे बेमिसाल, तीनों साल विकास के लिए समर्पित रही सरकार–

by | Mar 23, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, सैकड़ों लोग बने साक्षी–

चमोली, 23 मार्च 2025: राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर गोपेश्वर और कर्णप्रयाग के विकास खंडों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोपेश्वर में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संरक्षित क्षेत्रों में स्थित पर्यटक और तीर्थस्थलों को लेकर जल्द योजना बनाकर इको डेवलपमेंट समितियों का गठन किया जाएगा और इको टूरिज्म की व्यवस्था बनाई जाएगी।

सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा शिविर आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉलों में प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। एलोपैथिक, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक विभाग के शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच भी कराई।

गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में शीतकालीन पर्यटन विकास का कार्य शुरु किया गया है। उत्तराखंड में अब बारह माह पर्यटन से स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश में पर्यटन विकास के साथ स्वरोजगार तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लग रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य शिविर में 435 लोगों ने जांच कराई। इस मौके नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, पूर्व महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता मोहन बर्त्वाल, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा थराली विधानसभा के कुलसारी मैदान में विधायक भूपाल राम टम्टा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही होम्योपैथी में 202, आयुर्वेद में 250 लोगों की जांच की गई।

जबकि कर्णप्रयाग के सिमली में आयोजित शिविर में विधायक अनिल नौटियाल योजनाओं की जानकारी दी। यहां चिकित्सा शिविर आयोजित कर 110 लोगों ने जांच कराई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!