चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनएसएस ​शिविर में शिवानी और राहुल रहे सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वंयसेवी–

by | Mar 26, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पीजी कॉलेज का जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल में सात दिवसीय शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न–

गोपेश्वर, 26 मार्च 2025: इन दिनों वि​भिन्न विद्यालयों में एनएसएस ​शिविर आयोजित हो रहे हैं। इन ​शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का कौशल विकास हो रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया हैं। शिविर में सभी गतिविधियों के आधार पर बालिका वर्ग में शिवानी बिष्ट और बालक वर्ग में राहुल को सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवी का खिताब दिया गया।

बुधवार को शिविर के समापन पर शिविरार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपी कुनियाल ने कहा कि एनएसएस के सिद्धांत युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को विकसित करते हैं, साथ ही उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में मदद करते हैं।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद भंडारी ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे पहले शिविर के अंतिम दिन बौधिक सत्र में सहज योग की प्रशिक्षक डॉ. शशि नेगी ने स्वंय सेवियों को सहज योग के गुर सिखाए। इस दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. आयुषी बिष्ट, रमेश चंद्र पैन्यूली, विक्रम गुसांई, रमेश गड़िया, विनोद राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!